बदलते मौसम में अक्सर होंठ के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। होंठ फटने से कई बार होंठों से खून भी निकलने लगता है।
अगर आप भी फटे होंठों की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताएंगे, जिसे रात को सोने से पहले होंठों पर लगाने से फटे होंठों तेजी से हील होते हैं।
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इसे रात को सोने से पहले हल्के हाथों से लगाने से फटे होंठों की समस्या ठीक होती है।
फटे होंठों पर घी लगाने से इस समस्या में आराम मिलता है। इसे रात को सोने से पहले लगाने से फटे होंठ रिपेयर होते हैं।
बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फटे होंठों पर बादाम का तेल लगाने से डेड स्किन साफ होती है और होंठ मुलायम होता है।
फटे होंठ को रिपेयर करने के लिए रात को सोने से पहले सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे होंठ मुलायम बनते हैं।
फटे होंठों को डीप मॉइस्चर देने के लिए आप जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करते हैं। इसे लगाने से होंठ सॉफ्ट रहते हैं।
फटे होंठ हो जाएंगे मुलायम, रात को सोने से पहले लगाएं ये तेल। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com