वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे अहम माना जाता है क्योंकि घर में देवी-देवताओं का वास मुख्य द्वार से ही होता हैं।
हिंदू धर्म में दीया जलाना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है। मुख्य द्वार पर ही नहीं बल्कि सभी पाठ-पूजा में भी दीया जलाया जाता है।
दीया जलाने के लिए कई प्रकार के तेलों और घी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज जानेंगे कि मुख्य द्वार पर किस तेल का दीया जलाना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुख्य द्वार पर दीया जलाने के लिए सबसे अच्छा तेल सरसों का माना जाता है इसलिए इसका इस्तेमाल करें।
मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीया संध्या के समय जलाना फलदायी होता है इसलिए शाम के समय में दीया जलाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर दीया को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।