मां दुर्गा को कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?


By Arbaaj24, Feb 2024 12:25 PMnaidunia.com

मां दुर्गा

हिंदू धर्म में मां दुर्गा का विशेष महत्व होता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने से परिवार पर सदैव कृपा बनी रहती है जिसके कारण जीवन खुशियों से गुजरती है।

दीपक जलाएं

दीपक जलाना शुभ माना जाता है, लेकिन हर देवी-देवता को अलग-अलग तेल से दीपक जलाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा को तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

मां दुर्गा प्रसन्न

अगर आप मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने तिल के तेल का दीपक जलाते हैं, तो ऐसा करने से मां दुर्गा भक्तों से जल्द प्रसन्न होती हैं।

मनोकामनाएं पूरी

यदि किसी व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी नहीं हो रही है, तो मां दुर्गा के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है।

जल्द शादी

जल्द शादी के लिए भी आप मां दुर्गा को तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जल्द शादी होती है।

कार्य में मिलेगी सफलता

अक्सर कई लोगों को हर कार्य में असफलता प्राप्त होती है। ऐसी स्थिति में आप मां दुर्गा को तिल के तेल का दीपक जलाएं। हर कार्य में आपको जरूर सफलता मिलेगी।

धन प्राप्ति

मां दुर्गा के सामने तिल के तेल का दीपक जलाने से आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। तिल के तेल का दीपक जलाने से मां दुर्गा की अपार कृपा बरसती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

मां दुर्गा को तिल के तेल से दीपक जलाना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मार्च का महीना 4 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत