मौनी अमावस्या की शाम कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?


By Arbaaj29, Jan 2025 12:32 PMnaidunia.com

मौनी अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में अहम माना जाता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या की शाम में कौन से तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

मौनी अमावस्या की शाम दीपक

मंदिर और घरों में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मौनी अमावस्या की शाम दीपक जलाने से देवी-देवता और पितर प्रसन्न होते हैं।

तिल के तेल का दीपक जलाएं

मौनी अमावस्या की शाम घर में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक को मुख्य द्वार पर रखना शुभ माना जाता है।

लाल धागे की बत्ती बनाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या की शाम तिल के तेल का दीपक जलाने के लिए लाल धागे की बत्ती बनानी चाहिए।

इस दिशा में रखें दीपक

मौनी अमावस्या की शाम जलाने वाला दीपक दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए, क्योंकि यह यमराज और पितरों की दिशा मानी जाती है।

मौनी अमावस्या पर दीपक जलाने के फायदे

इस दीपक जलाने से देवी-देवता, पितर प्रसन्न होते हैं। साथ ही, शनि और राहु-केतु के दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

मौनी अमावस्या पर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में ये अशुभ पौधे न लगाएं, टूटेगा दुखों का पहाड़