पाचन तंत्र को दुरुस्त करना चाहते हैं तो नाभि में तेल लगाना शुरू कर दें। आज बात कर रहे हैं कि नाभि में किस तेल को लगाने से डाइजेशन बेहतर होता है।
नाभि में नारियल तेल को लगाना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, यह पाचन तंत्र को शांत करता है और शरीर को आवश्यक फैटी एसिड्स देता है।
पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो नाभि में सरसों का तेल लगाना शुरू कर दें। इससे पाचन प्रक्रिया भी दुरुस्त होती है।
नाभि में जैतून का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से पेट में गैस बनना और कब्ज जैसी समस्या दूर हो जाती है।
खराब पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए नारियल, जैतून या सरसों का तेल लगा सकते हैं। ज्यादा बेहतर नारियल का तेल होता है।
नाभि में तेल लगाने से पेट की मसल्स को भी आराम मिलता है। बशर्ते इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट्स से संपर्क कर लें।
पेट में जलन और दर्द महसूस होता है तो नाभि में नारियल का तेल लगाएं। इससे दर्द और जलन दोनों से राहत मिलेगी।
पेट की आंतरिक सूजन को कम करने के लिए भी नाभि में तेल लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना भी कर सकते हैं और सप्ताह में 1 या 2 बार भी।
यहां हमने जाना कि नाभि में तेल लगाने से क्या फायदा होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ