नाभि शरीर का केंद्रीय बिंदु माना जाता है। इसमें तेल डालना काफी फायदेमंद साबित है। नाभि में अलग-अलग तेल समस्याओं के अनुसार डाला जाता है। आइए जानते है कि सुंदरता बढ़ाने के लिए कौन सा तेल डालना चाहिए।
अक्सर तेलों का इस्तेमाल बालों में किया जाता है, लेकिन नाभि में तेल डालने से चेहरे की सुंदरता बढ़ सकती है। नाभि में 1 तेल डालकर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नाभि में बादाम का तेल डालना चाहिए। बादाम का तेल चेहरे के लिए लाभकारी साबित होता है।
बादाम के तेल में विटामिन-ए, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता हैं। इसके साथ ही, एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं।
नाभि में बादाम का तेल रात को सोते समय डालें। नाभि में रात को 4-5 बूंद बादाम का तेल रोजाना डालें। सुबह उठाकर रूई से नाभि साफ करें।
अगर आप रोजाना नाभि में बादाम का तेल डालते है, तो आपकी स्किन काफी तेजी से चमकदार बनता है, जिससे आपके त्वचा की सुंदरता बढ़ती है।
नाभि में बादाम का तेल लगाने से केवल स्किन ही ग्लोइंग नहीं होती है। इसके साथ ही, पाचन दुरुस्त और पेट की चर्बी भी कम होती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ