बासी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। फ्रिज आने से बासी खाने का चलन बढ़ गया है। उससे पहले लोग बासी खाना कम ही खाया करते थे।
यदि कोई व्यक्ति बासी रोटियों का सेवन करता है, तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या पुरानी समस्या बढ़ सकती है।
बासी रोटी का सेवन करने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, बासी रोटियों में बैक्टीरिया काफी तेजी से फैलता है।
अगर आप डायरिया के मरीज है, तो भी बासी रोटी का सेवन न करें। अधिक समय तक रखी रोटी को खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।
अगर आपको श्वसन संबंधित समस्याएं है, तो बासी रोटी खाने से परहेज करना चाहिए। यह आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
बासी रोटी में कई बार फंगस और बैक्टीरिया के कारण ये जी मिचलाने या मतली का कारण बन सकती हैं। इसलिए आपको बासी रोटी नहीं खाना चाहिए।
इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बासी रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ