गर्मियों में घूमें राजस्थान की ये जगहें


By Ritesh Mishra02, May 2025 12:22 PMnaidunia.com

राजस्थान को भारत के सबसे गर्म राज्य में गिना जाता है। यहां का नाम सुनते ही हमारे मन में बड़े-बड़े रेगिस्तान के ख्याल आने लगते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां गर्मियों में घूमने जाने पर ठंडक और सुकून मिलता है।

राजस्थान में घूमने की जगहें

आज हम इस लेख में आपको यहां की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने जा कर ठंडक और सुकून लें सकते हैं।

उदयपुर की पिछोला झील

उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर चारों ओर झीलों से घिरा हुआ है। यहीं कारण है कि यहां ठंडक रहती है। गर्मियों में घूमने के लिए आप उदयपुर के पिछोला झील जा सकते हैं।

कुंभलगढ़ किला

कुंभलगढ़ किला न केवल अपने ऐतिहासिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि इसकी ऊँचाई और आसपास की हरियाली गर्मियों में इसे घूमने लायक बनाती है।

सरिस्का नेशनल पार्क

गर्मियों में घूमने के लिए सरिस्का नेशनल पार्क बेस्ट लोकेशन है। यहां आप सुबह-सुबह की सफारी में घूमे। यहां आपको कई वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है।

रणकपुर जैन मंदिर

रणकपुर का जैन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है, जो गर्मी मौसम में भी सुकून का अनुभव कराता है।

माउंट आबू

माउंट आबू अरावली की पर्वत श्रृंखला में बसा हुआ है और यह गर्मियों में ठंडी हवाओं और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां की नक्की झील और सनसेट पॉइंट पर्यटकों को खूब भाते हैं।

गर्मियों में घूमें राजस्थान की ये जगहें। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में कपल के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें, बिता सकते हैं पूरा दिन