वैदिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या हर महीने मनाई जाती है और फाल्गुन में पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए-
पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
फाल्गुन अमावस्या के दिन पीपल पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और जल भी अर्पित करना चाहिए।
फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान करने का बाद दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और पितरों की कृपा बनी रहती है।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न और उनकी कृपा पाने के लिए फाल्गुन अमावस्या पर मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का वास होता है।
फाल्गुन अमावस्या के दिन घर के दरवाजे को खुला रखने चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता का वास होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
फाल्गुन अमावस्या पर इन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM