वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है जिसे घर में लगाने से पैसों का अंबार लग जाता है और कभी भी कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह पौधे घर की सुंदरता बढ़ाते हैं और आर्थिक तंगी को जड़ से दूर रखते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र का मानना है कि घर में गुड़हल का पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। खुशहाली के साथ साथ कारोबार भी घर में आता है।
वास्तु शास्त्र में यह लिखा गया है कि गुड़हल का पौधा घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और सारी नकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म होता है।
गुड़हल का सही दिशा में लगाने से कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है और कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार के लोग खुश रहते हैं।
हालांकि, गलत दिशा में यदि गुड़हल का पौधा लगाया है तो यह आपके घर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही मनोवांछित फल नहीं मिलता है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से गुड़हल का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करना सबसे उत्तम माना जाता है। कारोबार से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।