आज कल बढ़ते वजन की समस्या भारत में काफी तेजी से देखी जा रही है। यह कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देने का काम भी करता है।
वेट लॉस में प्रोटीन को पर्याप्त मात्रा में शामिल करने की सलाह दी जाती है और अलग अलग तरह की दालें पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होता है।
दाल को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। दालें खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह वेट लॉस की समस्या का रामबाण है।
मूंग की दाल दालों में बेहतरीन मानी जाती है जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन देने का काम करती है। यह हल्की होती है और आसानी से पचती है।
चने के दाल भी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे खाने से पेट भरा हुआ रहता है और भूख नहीं लगती है। इसमें मौजूद फाइबर वेट लॉस में कारगर है।
मसूर की दाल जरूरत पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसमें आयरन भी होता है जो हमारी सेहत को ठीक रखने में सहायक है।
तुअर दाल में भी अधिक मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है जो सेहत के लिए अति आवश्यक है। इसके सेवन से भी वजन को कम किया जा सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।