कौन सा मूलांक अच्छा होता है?


By Prakhar Pandey19, Feb 2024 07:32 PMnaidunia.com

मूलांक कैसा होता है?

जीवन में मूलांक का काफी महत्व होता है। मूलांक के जरिए व्यक्ति के जीवन में होने वाली चीजों का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए जानते है कौन सा मूलांक अच्छा होता है?

अंक ज्योतिष

अंक ज्योतिष में मूलांक, व्यक्ति के जीवन की जन्म तिथि से प्राप्त होता है। इस मूलांक के जरिए व्यक्ति की कमियां, खूबियां और आदतों का संभावित आकलन करते है।

कैसे निकाले मूलांक?

अगर आपकी जन्म तिथि 1,2,3,4,5,6,7,8 या 9 है तो यही आपका मूलांक भी होगा। 11 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1+1=2 होता है। वहीं 16 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 काफी भाग्यशाली माना जाता है। जिन भी व्यक्तियों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख का हुआ है। इनका मूलांक 7 बनता है।

ऐसे निकालें जानकारी?

मूलांक के आधार पर भी जातक अपने बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा सकते है। मूलांक के अलावा आप भाग्यांक और नामांक भी निकाल सकते है।

7 का महत्व

मूलांक 7 से पर्याय यह है कि 7 महासागर, 7 अग्नि के फेरे, हफ्ते में 7 दिन, इंद्रधनुष में 7 रंग और 7 सुर भी माने गए है। 7 मूलांक पूर्णता का शुभ संदेश देता है। ऐसे में इसे बेहद शुभ माना गया है।

भविष्य में होने वाली घटनाएं

मूलांक 7 वाले भविष्य में होने वाली घटनाओं को जल्दी भांप लेते है और जिस क्षेत्र में काम करते है उसकी पूरी जानकारी रखते है।

सौभाग्यशाली

इस मूलांक के लोग काफी सौभाग्यशाली होते है। साथ ही, इन्हें खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। यह भीड़ से हटकर अकेला रहना पसंद करते है। धार्मिक कार्यों में यह बेहद रुचि लेते है।

अगर आपको मूलांक से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई हो तो वास्तु, धर्म और अध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

राम चरित मानस की इन चौपाइयों को पाठ से प्रसन्न होंगी श्रीराम