कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि रुद्राक्ष भी राशि अनुसार धारण करना चाहिए। यदि आप भी इनमें हैं, तो आइए हम आपको आज यह बताते हैं कि किस राशि को कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
मेष राशि के लिए रुद्राक्ष धारण करने के लिए भी अलग नियम बनाए हैं। इस राशि के जातकों को तीन मुख वाला रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
वृषभ राशि वालों के लिए छह मुख वाला रुद्राक्ष काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। इस राशि के जातकों के लिए छह मुख वाला रुद्राक्ष धन देने वाला माना जाता है।
मिथुन राशि के जातक के लिए भी रुद्राक्ष धारण करने का नियम बनाया गया है। इस राशि वालों को चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए, जो अत्यंत फलदाई होता है।
कर्क राशि वालों के लिए दो मुखी रुद्राक्ष भाग्यशाली माना जाता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने के बाद कभी भी आपको दुख भरे दिन नहीं देखने पड़ते हैं।
सिंह राशि के जातक बारह मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ माना गया है और धन्य धान्य से युक्त भी होता है।
चार मुखी वाला रुद्राक्ष कन्या राशि वालों को पहनना चाहिए। दूसरे रुद्राक्ष धारण करने से एक बार आपको अपने पंडित या आचार्य से इसके बारे में जाननी चाहिए।
छह मुख वाला रुद्राक्ष तुला राशि वालों के लिए लकी माना जाता है। यह काफी शुभ माना जाता है और आपके लिए यह धन देने वाला रुद्राक्ष भी होता है।