लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर अचानक चक्कर और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है।
लो बीपी होने पर अक्सर लोगों को कुछ न कुछ खाने की सलाह दी जाती है, ताकि लो ब्लड प्रेशर को ठीक किया जा सके।
ब्लड प्रेशर लो होने पर मरीजों को नमक की सलाह दी जाती है। नमक को पानी में घोलकर पीने से लो बीपी की समस्या दूर होने लगती है।
नमक के कई प्रकार मौजूद है जिसका सेवन किया जाता है। अब सवाल उठता हैं कि आखिर कौन सा नमक खाना लो ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है?
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को अगर तुरंत फायदा चाहिए, तो हिमालयन नमक का सेवन करें। हिमालयन नमक में पोटेशियम पाया जाता है।
हिमालयन नमक आम नमक से काफी गुणकारी होता है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
लो बीपी होने पर 1 चम्मच हिमालयन नमक को 1 गिलास पानी में डालें और अच्छे से मिलाकर पिएं। पानी के साथ हिमालयन नमक का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर ठीक हो जाता है।
लो बीपी होने पर हिमालयन नमक का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ