गर्मियों के मौसम में लोग बड़े चाव से जामुन खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उत्पादन किस राज्य में सबसे ज्यादा किया जाता है।
जामुन को भारत के कई हिस्सों में उगाया जाता है। इसका पेड़ करीब 20-30 सालों तक फल देता है, लेकिन इस राज्य में जामुन की खेती सबसे ज्यादा की जाती है।
जामुन की खेती में भारत का राज्य महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां की मिट्टी और जलवायु जामुन के लिए बेहद अनुकूल होती है।
जामुन की महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में भी खेती की जाती है।
गर्मियों के मौसम में जामुन की मांग बाजार में बेहद बढ़ जाती है। इसे फल, जूस, सिरका और दवाई के रूप में लोग इस्तेमाल करते हैं।
जामुन का गर्मियों के मौसम में सेवन करने पर डायबिटीज, पेट संबंधी, त्वचा संबंधी और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको जामुन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com