आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन चेस करने वाली टीम


By Shivansh Shekhar20, Mar 2024 11:49 AMnaidunia.com

IPL में 200 चेस

आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रनों का चेस किया है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने कुल 6 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस टीम ने कुल 5 बार आईपीएल में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज है जो कई बार 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से प्राप्त किया है। पंजाब ने यह कारनामा 5 बार किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। धोनी के अगुवाई वाली इस टीम ने 3 बार 200 से ज्यादा का स्कोर चेस किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी गौतम गंभीर की कप्तानी में 2 बार आईपीएल का खिताब उठाया है। इसमें 3 बार आईपीएल में 200 से ज्यादा का स्कोर चेस किया है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने एक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम दर्ज करवाया था। उसमें कुल 2 बार आईपीएल में 200 से अधिक रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया है।

लखनऊ सुपर जेंट्स

लखनऊ सुपर जेंट्स ने 2022 में आईपीएल फ्रेंचाइजी का टैग लिया था और उसमें से दो बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों का सफल चेस किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं लिखवाया है। उसके बावजूद एक बार इस टीम ने 200 का स्कोर चेस किया है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज