आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम


By Shivansh Shekhar27, Mar 2024 11:34 AMnaidunia.com

IPL में ज्यादा छक्के

आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है।

मुंबई इंडियंस

इस सूची में 6 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली टीम मुंबई इंडियंस सबसे पहले नंबर पर है। मुंबई ने आईपीएल में अब तक 1548 छक्के मारे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है उसके बावजूद भी टीम के नाम 1484 छक्के हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दर्ज किया है। चेन्नई की टीम ने आईपीएल में 1401 छक्के मारे हैं।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स भी 16 सालों में अभी तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीती है। पंजाब के बल्लेबाजों ने कुल 1393 छक्के मारे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम 2 बार आईपीएल का खिताब है। केकेआर के सभी बल्लेबाजों ने मिलकर अब तक कुल 1351 छक्के जड़े हैं।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल की टीम ने अब तक कुल 1213 छक्के जड़े हैं। दिल्ली के पास ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जो खूब छक्के मारते हैं।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स टीम में यशस्वी जायसवाल, जोश बटलर, संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज हैं जो लंबे लंबे छक्के मारते हैं। राजस्थान ने कुल 1123 छक्के आईपीएल में जड़े हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किंग कोहली ने जड़ा 2024 आईपीएल का पहला पचासा, बनाया ये रिकॉर्ड