वजन घटाने के लिए लोग घंटों जिम में बीता देते हैं। कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई लोग इसमें सफलता नहीं पाते हैं और परेशान होते हैं।
क्या आप यह जानते हैं कि बिना जिम किए भी वजन को कम किया जा सकता है? यदि नहीं तो आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
यहां हम आपको कुछ ऐसे फाइबर वाले फल के बारे में बताएंगे जो वजन कम करने में काफी ज्यादा सहायक हो सकता है। यह काफी उपयोगी माना गया है।
बेरीज यानी रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी या जामुन होता है। यह फाइबर से पूरी तरह भरा हुआ होता है। इनमें बेहद ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है।
खनिज, विटामिन और फाइबर से भरा हुआ ब्रोकली एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें विटामिन सी और के ही पाया जाता है। इसमें 55 कैलोरी होती है।
गाजर में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरे हुए होते हैं। गाजर में लगभग 3.5 ग्राम फाइबर होता है।
पालक एक लोकप्रिय सब्जी या साग है। इसमें विटामिन ए, सी, के, फोलेट, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम पाई जाती है। इसमें लगभग 40 कैलोरी होती है जो वजन कम करने में सहायक है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।