शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना काफी खतरनाक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने की संभावनाएं होती हैं।
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान का होना है, लेकिन इसमें बदलाव ला कर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आप जंक फूड के शौकीन है, तो इस बात को जान लें कि कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए जंक फूड दुश्मन होता है।
मीट प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, परंतु इसको खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। इसका सेवन कम से कम करें।
डेयरी प्रोडक्ट पनीर और मक्खन दोनों ही सेहत का खजाना होते है, लेकिन दोनों को ही खाने से शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए मीठी चीजें बेहद ही हानिकारक होती है। मीठी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
लोगों को आमतौर पर तली-भुनी चीजों को खाने का शौक होता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए तेल वाली चीजें नुकसानदायक होती हैं।
इस नए खाने का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए सही नहीं होता है। मोमोज खाने से कोलेस्ट्रॉल हाई होता है।