भगवान शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसे में अगर आप इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस समय शनि देव को तेल अर्पित करना शुभ हो सकता है।
अगर आप शनि देव को तेल अर्पित करते हैं, तो शनि के साढ़े साती से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव को तेल अर्पित करना शुभ फल दे सकता है। इस दिन तेल चढ़ाने से कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
शनि देव को शनिवार के दिन सुबह या शाम के समय तेल चढ़ाने से विशेष लाभ मिल सकता है, लेकिन, राहुकाल के दौरान तेल अर्पित करने से बचें।
भगवान शनि देव को सरसों का तेल बेहद प्रिय है। इसे अर्पित करने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा तिल का तेल भी चढ़ा सकते हैं।
शनि देव को तेल अर्पित करने से पहले सुबह उठकर स्नान करें, साफ वस्त्र धारण करें, शनि मंदिर में शनि चालीसा का पाठ करें इसके बाद पीपल के पेड़ यहां सरसों तेल अर्पित करें।
शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए तेल अर्पित करते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना लाभदायक हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com