हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन लोग घर के लिए नई चीजों को खरीदते हैं और दीवाली में पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सा बर्तन लेना चाहिए-
धनतेरस के दिन तांबा,पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
धनतेरस के दिन इन बर्तनों को खरीदने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं।
धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है।
इस दिन गलती से भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इससे कुबेर देवता रुष्ट होते हैं और धन हानि का सामना करना पड़ता है।
धनतेरस के दिन लिए हुए बर्तनों को कभी-भी खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें हमेशा दाल और चावल दोनों भर कर रखें।
इस दिन इन बर्तनों को खरीदने से घर में शांति बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
धनतेरस के दिन तांबा,पीतल और चांदी के बर्तन लेना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM