Thyroid में ये 5 सब्जियां खाने से बचें, नहीं तो हार्मोन जाएंगे गड़बड़


By Ram Janam Chauhan26, Dec 2024 02:33 PMnaidunia.com

थायराइड के मरीजों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में इन सब्जियों के सेवन करना थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

पत्ता गोभी का सेवन न करें

पत्ते गोभी में गोइट्रोजन मौजूद होता है। इसलिए, थायराइड के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।

फूल गोभी का सेवन न करें

फूलगोभी में गोइट्रोजन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

पालक का सेवन कम करें

पलक आयरन और कैल्शियम से भरपूर होती है। जिसके कारण थायराइड के मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ब्रोकली का सेवन कम करें

ब्रोकली को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन थायराइड में इसका ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।

मूली का सेवन न करें

मूली का ज्यादा सेवन करने से थायराइड हॉर्मोन की क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में इसे सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

थायराइड के मरीजों को चने, गाजर और कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आप थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन सब्जियों का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूरी लें।

थायराइड में इन सब्जियों का सेवन करने से परहेज करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Uric Acid के मरीजों के लिए फायदेमंद है 1 तेल