बवासीर में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?


By Arbaaj02, Sep 2024 04:29 PMnaidunia.com

बवासीर के मरीजों को कुछ सब्जियों के सेवन से परहेज करना चाहिए वरना उसकी समस्या अधिक तेजी से और बढ़ सकती है। आइए जानते है किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए?

बवासीर की समस्या

बवासीर एक गंभीर बीमारी है। इसमें खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बवासीर की समस्या में गलत चीजें खाने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं।

फूल गोभी न खाएं

बवासरी के मरीजों को फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद कुछ तत्व गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

मिर्च का सेवन न करें

बवासीर के रोगियों को मिर्च का सेवन कम से कम करना चाहिए। मिर्च खाने से दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही पेट साफ में भी दिक्कत आ सकती है।

कटहल न खाएं

बवासीर के मरीजों को कटहल की सब्जी भी नहीं खानी चाहिए। कटहल खाने से परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि यह जल्दी पचता नहीं है।

बीन्स न खाएं

बीन्स का सेवन भी बवासीर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसको खाने से परहेज करना फायदेमंद होगा।

मशरूम न खाएं

बवासीर की समस्या में कुछ लोगों को मशरूम खाने से एलर्जी हो सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को एलर्जी और अपच की समस्या हो सकती है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

उड़द की दाल खाने से क्या लाभ होते हैं?