आंखों में परेशानियां किस विटामिन की कमी से होती है?


By Sahil29, Sep 2024 08:15 AMnaidunia.com

आंखों से जुड़ी परेशानी

आंखों की सेहत पर खानपान का सीधा असर पड़ता है। डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर आंखों के कमजोर होने से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

विटामिन की कमी है कारण

आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियां विटामिन की कमी के कारण होती है। सवाल खड़ा होता है कि किस विटामिन के कारण आंखें कमजोर होना, आंखों के सामने धुंधलापन आने जैसी समस्या बढ़ जाती है।

विटामिन A की कमी

डॉक्टर बताते हैं कि विटामिन A की कमी के कारण आंखों से जुड़ी ज्यादा समस्याएं होने लगती हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को नजर कमजोर होने के कारण चश्मा भी लगाना पड़ता है।

विटामिन A से भरपूर फूड्स खाएं

आंखों की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो विटामिन A से भरपूर फूड्स का सेवन करना शुरू कर दें। इस विटामिन से भरपूर चीजें ही आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती है।

ये समस्याएं करती हैं परेशान

विटामिन A की कमी के कारण कुछ मुख्य समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें आंखों से जुड़ी तकलीफ या बीमारी ज्यादा होती है।

आंखों में खुजली होना

डाइट में विटामिन A की कमी होगी तो आंखों में खुजली होने की समस्या परेशान कर सकती है। इससे आंखें लाल भी रहने लगती है।

दृष्टि की क्षमता कम होना

शरीर में विटामिन A की कमी का असर देखने की क्षमता पर भी पड़ता है। धीरे-धीरे आंखों से नजर आना कम होने लगता है।

आंखों में सूखापन

विटामिन A की कमी के कारण आंखों के सामने सूखापन आ जाता है। इससे बचने के लिए इस विटामिन से भरपूर फूड्स खाएं।

यहां हमने जाना कि विटामिन A के कारण आंखों से जुड़ी किस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए करी पत्ता