यह विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से शरीर की हड्डियों के अलावा दिमाग भी कमजोर हो सकता है। आइए जानते हैं, इस विटामिन के बारे में विस्तार से-
इस विटामिन की वजह से त्वचा को चमकदार, हड्डियों को मजबूत बनाने और दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपके शरीर में विटामिन सी कमी हो रही है, तो ऐसे में हड्डियों के कमजोर होने, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
विटामिन सी की कमी होने पर याददाश्त कमजोर होने, मानसिक थकान, काम में ध्यान न लगना और मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।
कई लोगों इन लक्ष्णों के अलावा थकान, कमजोरी, मसूड़ों में खून, दांतों का कमजोर होना और ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है।
अगर आप विटामिन सी की कमी दूर करना चाहते हैं, तो ऐसे में रोजाना आंवला, संतरा, खट्टे फल और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको विटामिन सी की कमी पिछले कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com