आज के दौर में लोग व्यस्त होने के कारण चीजों को भूल जाते हैं, जिसे सामान्य माना जाता है। हालंकि आपके साथ ये चीज बार-बार हो रही है, तो यह इस विटामिन की कमी के कारण हो सकता है-
आमतौर पर हम लोग भूलने की बीमारी को बढ़ती उम्र या ज्यादा तनाव लेने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह कई बार विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है।
अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी होता है, तो यह याद रखने की क्षमता को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होती है, यह आपके याद्दाश्त को कमोजर बना सकती है।
शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने के कारण दिमाग की कोशिकाएं कमजोर हो सकती हैं, जिससे चीजों को याद रखने में परेशानी हो सकती है।
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए मछली, अंडे, पनीर, दूध या अन्य विटामिन बी-12 से भरपूर चीजों का सेवन करना फयादेमंद हो सकता है।
अगर आपको भूलने की बीमारी बढ़ते जा रही है,, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com