कौन-सी राशि को हीरा नहीं पहनना चाहिए?


By Ayushi Singh29, Jul 2024 12:37 PMnaidunia.com

अक्सर लोग शोभा और दिखावे के चक्कर में हीरे को किसी से बिना पूछे धारण कर लेते हैं, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि को हीरा नहीं पहनना चाहिए-

ज्योतिष के अनुसार

हीरा धारण करने से पहले उसे मंत्रों द्वारा पूजित एवं अभिमंत्रित जरूर कर लें। हीरे को कभी भी माणिक्य और मूंगे के साथ नहीं धारण करना चाहिए।

मेष राशि

अगर मेष राशि के लोग हीरा धारण करते हैं, तो उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, जीवन में कई काम में बाधा आ सकती है।

कर्क राशि

अगर कर्क राशि के लोग हीरा धारण करते हैं, तो उन्हें धन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में झगड़े और तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। हीरा शुक्र का कारक माना जाता है और मंगल और शुक्र के बीच मित्रता नहीं होती। वृश्चिक राशि के लोग हीरा धारण करते हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र तीसरे और आठवें भाव का स्वामी होता है। जबकि मीन राशि में लग्न के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति देव और शुक्र दैत्यों के गुरु माने जाते हैं।इस वजह से हीरा पहनने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन राशि के लोगों को हीरा नहीं पहनना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

3 दशक बाद शनि के सामने आएंगे सूर्य, 3 राशियों की होगी बल्ले बल्ले