सफेद या काला: कौन सा तिल सेहत के लिए बेहतर है?


By Ram Janam Chauhan14, Feb 2025 01:07 PMnaidunia.com

तिल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि सफेद या काला तिल कौन है सबसे बेहतर। आज हम इसी का जवाब जानेंगे।

पोषण से भरपूर

तिल सफेद और काले तिल दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। इसलिए, इन्हें रोजाना सेवन करने पर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

सफेद तिल कैल्शियम का खजाना

सफेद तिल में काले तिल के मुकाबले ज्यादा कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों, दांतों और शरीर को फिट रखने में कारगर है।

काले तिल एंटी-ऑक्टसीडेंट्स से भरपूर

काले तिल में ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

दिल के फायदेमंद काला तिल

अगर आप दिल की सेहत को लेकर चिंतित हैं, तो ऐसे में डाइट में काला तिल शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।

कौन सा तिल सबसे बेहतर?

दोनों ही तिल सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन आप दिल का ख्याल रखना चाहते हैं, तो काला तिल और आप ह्ड्डियों का मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सफेद तिल का सेवन करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सफेद या काले तिल से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पपीता के बीज किस बीमारी में काम आते हैं?