नहीं है भाई तो रक्षाबंधन पर इन 3 चीजों को बांध सकती हैं राखी


By Sahil29, Aug 2023 01:20 PMnaidunia.com

रक्षाबंधन का त्योहार

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन को अन्य त्योहारों की तरह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार को हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

बहन और भाई का त्योहार

सभी जानते हैं कि रक्षाबंधन का त्योहार बहन और भाई के प्रेम का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

दो दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन

इस साल भद्रा लगने की वजह से रक्षाबंधन को 30 और 31 अगस्त यानी दो दिन मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 9:02 से अगले दिन सुबह 7:05 तक रहेगा।

भाई नहीं है तो न हो निराश

जिन लड़कियों के भाई नहीं हैं तो उन्हें निराश होने की जरूर नहीं है। आइए जान लेते हैं कि जिनके भाई नहीं है वे किन्हें राखी बांध सकती हैं।

पेड़-पौधों को बांधें राखी

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, अगर आपका भाई नहीं है तो आप पेड़-पौधों को राखी बांध सकती हैं। ऐसा करने से भगवान की तरफ से आपको रक्षा करने का आशिर्वाद मिलता है।

इन पेड़ों को बांध सकती हैं राखी

अगर आपका भाई नहीं है तो आपको नीम, बरगद, आंवला, केला, शमी और तुलसी को राखी बांधनी चाहिए। इन वृक्षों में देवता वास करते हैं, जिसकी वजह से इन्हें राखी बांधना शुभ होता है।

बजरंगबली

रक्षाबंधन के दिन आप बजरंगबली की मूर्ति को राखी बांध सकती हैं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद मंगल दोष भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

कलश को बांधें राखी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलश को राखी बांधना भी बेहद शुभ होता है। ज्योतिष में उल्लेख है कि कलश के मुख पर भगवान विष्णु वास करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं ये 5 राशियां