एशिया कप में इन धुरंधरों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के


By Sahil24, Aug 2023 04:06 PMnaidunia.com

एक पारी ज्यादा छक्के

एशिया कप में कई सारे ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली ने एक पारी में सबसे ज्यादा 7 छक्के मारे हैं। वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

शहजाद

अफगानिस्तान के प्रमुख बैट्समैन शहजाद ने भी एशिया कप की एक पारी में 7 छक्के लगाकर सौरव गांगुली के साथ-साथ हैं।

शाहिद अफरीदी

विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी ने भी एशिया कप की एक पारी में 7 छक्के जड़े हैं। उनका भी एक अलग दौर रहा है।

एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप की एक इनिंग में 6 छक्के मारे हैं।

सनथ जयसूर्या

साल 2008 एशिया कप में श्रीलंकाई दाएं हाथ के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भी एक इनिंग में 6 छक्के जड़ धोनी की बराबरी पर रहे हैं।

T20 एशिया कप में

T20 एशिया कप की एक पारी में बाबर हयात ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 6 छक्के जड़े।

छक्कों की बौछार

एशिया कप टी20 हो या वनडे बल्लेबाजों का बोलबाला सब जगह रहता है। छक्कों की इतनी बारिश होती है कि बॉलर परेशान हो जाते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cup 2023: टिकट खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली