विश्व कप 2023 में बल्लेबाजों ने अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़े है। आइए जानते हैं विश्व कप इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
इयोग मोर्गन की अफगानिस्तान के खिलाफ 148 रनों की आतिशी पारी को कौन भूल सकता है। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने मात्र 77 गेंदों में 4 चौके और 17 छक्कों की मदद से 148 रनों की पारी खेली थी।
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रनों की पारी खेली थी। गेल ने अपनी इस पारी में 16 छक्के और 10 चौके लगाए थे।
न्यूजीलैंड के पूर्व तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल अपनी आतिशी पारियों के लिए जाने जाते थे। गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 गेंदों में 24 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 237 रनों की पारी खेली थी।
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 92 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली थी। मिलर ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 छक्के मारे थे।
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब तक 4 विश्व कप खेल चुके है। लेकिन 2023 विश्व कप में वॉर्नर अलग ही खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे है। वार्नर ने पाक के खिलाफ 163 रनों की पारी में 9 छक्के लगाए थे।
2023 विश्व कप में गजब की फॉर्म में चल रहे मार्श ने भी अपने बल्ले से पाकिस्तान के खिलाफ आग उगली थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श ने अपनी 121 रनों की पारी में 10 चौके पर 9 छक्के लगाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग के नाम विश्व कप में वैसे तो कई रिकॉर्ड्स दर्ज है। लेकिन पोंटिंग भारत के खिलाफ 2003 विश्व कप में अपनी 140 रनों के पारी के दौरान 4 चौके और 8 छक्के भी लगा चुके है।