आईपीएल के 1 ओवर में तहलका मचाने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar17, Feb 2024 11:28 AMnaidunia.com

IPL में धमाल

आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल के 1 ओवर में बॉलरों की धागा खोल दिया। यह कारनामा आईपीएल में हुआ है।

क्रिस गेल

क्रिस गेल का जब बल्ला चलता है तब आंधी आ जाती है। क्रिस गेल ने 8 मई 2011 को बेंगलुरु में एक ओवर में कुल 36 रन कूट दिए थे।

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा भारत के महान ऑल राउंडर हैं जो तीनों मामले में हिट हैं। जडेजा ने आईपीएल में 25 अप्रैल 2021 को मुंबई के खिलाफ कुल 36 रन बनाए थे।

पैट कमिंस

कमिंस भी एक स्टार ऑलराउंडर माने जाते हैं जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। कमिंस ने 6 अप्रैल 2022 को 1 ओवर में 34 रन बनाए थे।

सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेला है। उन्होंने 30 मई 2014 को मुंबई में एक ओवर में 32 रन बनाए थे।

विराट कोहली

विराट कोहली किसी भी लीग में कमाल मचा देते हैं। कोहली का बल्ला जब चलता है तब तबाही आती है। कोहली ने 14 मई 2016 में 30 रन बनाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने भी खूब आईपीएल में धूम मचाया है और 22 अप्रैल 2008 को हैदराबाद के खिलाफ एक ओवर में कुल 30 रन मारे थे।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाया है। रिंकू सिंह ने 9 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद में एक ओवर में 5 छक्के मारकर 30 रन बनाए थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टी20 इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फील्डर्स