भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के दौरान भारत एक समय पर 33 रन पर 3 विकेट खो चुका था। ऐसे में रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की पारियों ने टीम को मुश्किल से निकाला है।
भारत के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा से टीम को काफी उम्मीदें थी। जडेजा भी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे और रोहित के साथ मिलकर टीम को संकट से निकाला।
रवींद्र जडेजा तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 225 गेंदों में 112 रन की पारी खेलकर जो रूट की गेंद पर कैच आउट हो चुके है। अपनी इस पारी में जडेजा ने 9 चौके और 2 छक्के मारे थे।
33 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद जडेजा और रोहित शर्मा के बीच 204 रनों की लंबी साझेदारी हुई थी। रोहित के 131 स्कोर पर आउट होने के बाद जडेजा पारी को आगे बढ़ा रहे थे।
जडेजा पहले दिन का खेल खत्म होने पर 111 रनों पर नाबाद थे। खेल के दूसरे दिन अपने स्कोर में जडेजा सिर्फ 1 रन ही जोड़ पाएं और रूट के हाथों अपना विकेट गंवा दिया था।
जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 70 टेस्ट की 102 पारियों में 4 शतक और 20 अर्धशतक मारे है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 21 बार नाबाद भी लौटे है।
रवींद्र जडेजा की गिनती भारत ही नहीं दुनिया के बेस्ट टेस्ट ऑलराउंडरों में होती है। 70 टेस्ट मैच खेल चुके जडेजा ने न सिर्फ 280 विकेट लिए है, बल्कि 37.10 की औसत से 3 हजार 5 रन भी बनाए है।
टेस्ट में रविंद्र जडेजा आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में पहले स्थान पर है। जडेजा 416 की रेटिंग के साथ विश्व के सबसे बेहतरीन टेस्ट ऑलराउंडर है। जडेजा के बाद दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नंबर आता है।
टेस्ट और क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट समेत खेल से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com