गुलाब का फूल प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी चाय सेहत के लिए कितनी गुणकारी होती है?
गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय कुछ लोगों के लिए वरदान साबित होती है। आइए जानते हैं किन लोगों को पीनी चाहिए।
अगर आप स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते है, तो डाइट में गुलाब की चाय को शामिल करना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है।
गुलाब की चाय डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल में रखता है।
यदि किसी के शरीर में इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, तो उसे भी गुलाब की चाय का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन्स पाया जाता है।
अगर किसी को दिल से जुड़ी समस्याएं है, तो उसे भी डाइट में गुलाब की चाय को शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
इसके लिए 5 गुलाब की पंखुड़ियों को साफ करें और 2 कप पानी में डालकर उबालें। पानी का रंग बदल जाए और आधा हो जाए, तो छानकर उसमें शहद मिलाकर पिएं।