इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए आंवले का जूस


By Ritesh Mishra26, Jan 2025 11:00 AMnaidunia.com

आंवले का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका जूस पीने से परहेज करना चाहिए।

लो ब्लड शुगर लोगों के लिए आंवले का जूस

आंवले का जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर को कम होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर में आंवला जूस का सेवन

आंवला ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, लेकिन बीपी होने पर इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

पेट में जलन होने पर आंवला जूस का सेवन

आंवला का जूस अम्लीय नेचर का होता है, जिससे एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

गुर्दे की समस्या होने पर आंवले का जूस

अगर आपको किडनी की समस्या है तो आपको आंवला जूस पीने से परहेज करना चाहिए। इससे किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।

दांतों की सड़न होने पर आंवले का जूस

दांतों में सड़न होने पर आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए। इसके सेवन से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

पेट खराब होने पर आंवले का जूस

आंवले का जूस प्राकृतिक रूप से पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। डायरिया या बार-बार पेट खराब होने पर यह परेशानी बढ़ सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए आंवला जूस

आंवला जूस का ज्यादा सेवन गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हो होता है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इस एक जड़ी बूटी से कंप्यूटर जैसे तेज चलेगा जंग लगा दिमाग