इन लोगों को नहीं करना चाहिए छाछ का सेवन, होगा नुकसान


By Ritesh Mishra20, May 2025 04:10 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सेहत का काफी ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में हमें अक्सर ऐसे चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करें। इन्हीं चीजों में से एक छाछ भी है।

छाछ किसे नहीं पीनी चाहिए?

गर्मियों में अक्सर हम से बहुत से लोग छाछ का सेवन करते हैं। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को छाछ पीने से परहेज करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम होने पर परहेज करें

छाछ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर इसका परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने से बलगम की समस्या बढ़ सकती है।

एक्जिमा होने पर करें परहेज

अगर आपको एक्जिमा की समस्या है, तो छाछ पीने से यह परेशानी और बढ़ सकती है। छाछ में मौजूद एसिड इस परेशानी को बढ़ा सकती है।

लैक्टोज इनटॉलेरेंस होने पर परहेज करें

अगर आप लैक्टोज इनटॉलेरेंस से परेशान हैं तो आपको छाछ पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, दूध से बना छाछा लैक्टोज इनटॉलेरेंस के पेशेंट को हजम नहीं होता है।

दिल से जुड़ी बीमारी होने पर परहेज करें

दिल से जुड़ी बीमारियां होने पर पीड़ित व्यक्ति को भूलकर भी छाछ नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट की मात्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को गड़बड़ा सकती है।

एलर्जी होने पर परहेज करें

जिन लोगों को छाछा से एलर्जी होती है, उन्हें इसे पीने से छींक आने की परेशानी हो सकती है। जो बलगम बनाकर दिक्कत बढ़ा सकता है। इसलिए इससे एलर्जी होने पर परहेज करें।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए छाछ का सेवन, होगा नुकसान। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पसीने से होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए करें ये 4 घरेलू उपाय