ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ समस्याओं में इसका सेवन भी नुकसानदायक साबित होता है। आइए जानते है कि ग्रीन टी किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए?
डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और स्किन से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन कई समस्या में नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आपका पाचन कमजोर है, तो ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रीन टी का सेवन करने पेट में गैस और जलन हो सकती है।
अगर आ माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे है, तो ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन पाया जाता है, जो समस्या को बढ़ा सकता है।
एनीमिया की शिकायत होने पर ग्रीन टी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी के सेवन से शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं को भी ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन और कैटेचिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो प्रेगनेंसी की जटिलताओं को बढ़ा सकते हैं।
ग्रीन टी अधिक मात्रा में पीना नुकसानदायक होता है। दिन में 1 कप ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। इससे ज्यादा न पिएं।
यदि आप इनमें से किसी भी समस्या से जूझ रहे है, तो ग्रीन टी का सेवन कम से कम करें। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ