गर्मियों के दिनों में लोग सबसे ज्यादा गन्ने का रस पीते हैं। खैर, कुछ लोगों की सेहत के लिए गन्ने का रस पीना भी सही नहीं होता है।
कुछ बीमारियों का सामना करने वालों को गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। आइए इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं।
इस बीमारी का सामना करने वाले लोगों को गन्ने का रस न पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसके लिए रक्त प्रवाह को नियंत्रित रखना जरूरी होता है।
जिस व्यक्ति को गुर्दे से जुड़ी कोई बीमारी होती है उसे भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। गन्ने का रस पोटेशियम का अच्छा सोर्स होता है। वहीं, गुर्दे की बीमारी का सामना करने वालों को पोटेशियम का सीमित सेवन करना होता है।
किसी भी तरह की एलर्जी का सामना करने वालों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। इसे पीने से आपकी यह परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान भी गन्ने का रस न पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, गन्ने के जूस में काफी ज्यादा कैलोरी होती है और इस वजह से इसे पीने से बचना चाहिए।
गन्ने का रस दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। खासकर उन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, जिन्हें दांतों से जुड़ी कोई समस्या हो।
यहां हमने जाना कि गन्ने का रस किन लोगों को नहीं पीना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ