अजवाइन का इस्तेमाल किचन में मसाले के तौर पर किया जाता है। अजवाइन में कई पोषक तत्व भी पाए जाते है। इसके साथ ही, स्वाद को भी बढ़ता है।
अजवाइन का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ समस्याओं में नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते है किन लोगों को नहीं खाना चाहिए।
अगर कोई महिला गर्भावस्था में है, तो उसे अजवाइन खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, जो बच्चे और मां दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
यदि कोई व्यक्ति लिवर का मरीज है, तो उसे भी अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। अजवाइन लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है।
अगर किसी के मुंह में छाले या सूजन हो रही है, तो भी अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। अजवाइन खाने से समस्या और बढ़ सकती है।
एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, तो आपको अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि अजवाइन में थाइमोल होता है।
अगर कोई व्यक्ति सर्जरी करने या करवा चुका है, तो उसे अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है।
इन 5 समस्याओं में अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ