किन लोगों को फालसा नहीं खाना चाहिए?


By Arbaaj20, May 2025 04:59 PMnaidunia.com

फालसा का फल मार्केट में कुछ ही दिन मिलता है। यह फल मुश्किल से 1 महीने भी लोगों को नहीं मिलता है। फालसा एक पौष्टिक फल है, लेकिन कुछ लोगों को नहीं खाना चाहिए।

फालसा खाने के नुकसान

फालसा का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इस फल का सेवन कुछ समस्याओं में करने से परहेज करना चाहिए वरना समस्या और बढ़ सकती है।

फासला में पोषक तत्व

गर्मी में मिलने वाले इस फल में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन-ई, विटामिन-ए, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

अल्सर की समस्या

अगर आप अल्सर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो फालसा का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, अल्सर होने पर खट्टी चीजें नहीं करनी चाहिए।

पाचन की समस्या

ज्यादा मात्रा में फालसा खाने से पाचन बिगड़ सकता है, जिसके कारण अपच और कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है।

गर्भावस्था में न खाएं

फालसा फल का सेवन गर्भावस्था के दौरान भी करने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, स्तनपान करने वाली महिलाओं को भी खाने से बचाना चाहिए।

फालसा से एलर्जी

कई लोगों को कुछ चीजों के खाते ही स्किन एलर्जी होने लगती है। अगर फालसा खाने से आपको भी एलर्जी होती हैं, तो भूलकर भी न चखे।

इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों को फालसा का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन लोगों को नहीं करना चाहिए छाछ का सेवन, होगा नुकसान