साल 2023 के सावन की शुरूआत हो चुकी है। सावन का महीना विशेषकर शिव भक्तों के लिए अहम होता हैं।
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन में सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
सावन में सोमवार के व्रत रखने से लाभ तो होता है, लेकिन कुछ लोगों को सोमवार के व्रत को रखने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए।
सावन में सोमवार का व्रत गर्भवती महिलाओं को नहीं रखना चाहिए। व्रत रखने से गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
बड़े-बुजुर्गों को भी सावन के व्रत को नहीं रखना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ ही कई शरीर कमजोरी आने लगती है इसलिए बुजुर्गों को भी व्रत रखने से परहेज करना चाहिए।
बीमार व्यक्ति को भी सावन के व्रत को रखने से दूरी बनानी चाहिए। व्रत रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
अगर आप फिर भी सावन के सोमवार का व्रत रखना चाहते है, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।