सर्दियों के मौसम में कई लोग गाजर खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है, बल्कि पोषक तत्वों का भी भंडार है। गाजर के अलावा इसका हलवा खाना भी लोग काफी पसंद करते हैं।
गाजर का अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि किन लोगों को गाजर का सेवन करते समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए, नहीं तो इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
गाजर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आमतौर पर पाचन के लिए लाभदायक मानी जाती है। हालांकि, कई बार इसका सेवन करने से फाइबर होने के कारण लोगों को गैस, कब्ज या पेट फूलने की परेशानियां हो सकती है।
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को गाजर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। कुछ शिशु गाजर के स्वाद को महसूस कर सकते हैं और दूध पिलाते समय वो इसे पीने से इनकार कर सकते हैं। हालांकि, यह रिएक्शन सभी शिशुओं पर नहीं होता।
अगर आपको भी गाजर से एलर्जी है, तो ऐसी स्थिति में गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी होने पर शरीर में मौजूद प्रोटीन को हानिकारक पदार्थ मानकर एलर्जिक रिएक्शन दिखाता है।
गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। लेकिन अगर हम इसका ज्यादा सेवन कर लें, तो शरीर में इस तत्व की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे स्किन पीली पड़ सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को गाजर का सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। गाजर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा गाजर खाने से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, इसके लिए आप विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com