IPL 2024 में इन बल्लेबाजों के सर सज सकता है ऑरेंज कैप का ताज


By Shivansh Shekhar28, Mar 2024 04:30 PMnaidunia.com

IPL का कोहराम

IPL 2024 की शुरुआत धूम धड़ाके के साथ भारत में हो चुकी है। जहां कई बल्लेबाजों ने अपनी कला से विरोधियों के घुटने टेकने पर मजबूर कर दिए हैं।

जीत सकते हैं ऑरेंज कैप

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल 2024 में अपना नाम ऊपर कर लिया है और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।

टूटेगा रिकॉर्ड्स

इस साल पूरे आईपीएल सीजन का सबसे हाइएस्ट स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बना दिया है। बीती रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 277 रन बना दिए।

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन ने मात्र 2 मैचों में कोहराम मचा दिया है। क्लासेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 143 के एवरेज से 143 रन बनाकर सबसे आगे हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली हरेक साल आईपीएल में अपनी छाप छोड़ देते हैं। इस सीजन भी 2 मैचों में 142 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के लिए आईपीएल में 16 गेंद पर सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ दी। अभी तक उनके बल्ले से 2 मैचों में 95 रन बने हैं।

तिलक वर्मा

मुंबई के प्लेयर तिलक वर्मा भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। तिलक ने भी 2 मैच खेले हैं और 167 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बना चुके हैं।

सैम करन

पंजाब के प्रमुख ऑल राउंडर सैम करन ने भी ऑरेंज कैप की रेस में बाजी लगा ली है। करन ने 2 मैचों में 134 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

RCB को पीछे छोड़ सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में रचा इतिहास