सदाबहार का फूल किसे अर्पित करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 01:01 PMnaidunia.com

फूलों का अत्यधिक महत्व

हिंदू धर्म में फूलों का अत्यधिक महत्व होता है। पूजा में फूलों का इस्तेमाल करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सदाबहार का फूल

सदाबहार का फूल ऐसा ही एक फूल होता है। इसका पूजा में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूल हर समय गुलजार रहते हैं, इसलिए इसे सदाबहार कहा जाता है।

मां दुर्गा को किया जाता है अर्पित

सदाबहार के फूल मां दुर्गा को अर्पित किए जाते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा को ये फूल बेहद प्रिय होते हैं।

मां सरस्वती को अर्पित करें

सदाबहार के फूल मां सरस्वती को भी प्रिय होते हैं। उन्हें ये पुष्प अर्पित करने से माता सरस्वती प्रसन्न रहती हैं और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी को प्रिय है यह फूल

सदाबहार का फूल मां लक्ष्मी को भी प्रिय होता है। उन्हें यह फूल अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

भगवान विष्णु को अर्पित करें

सदाबहार के फूल भगवान विष्णु को अर्पित किए जाते हैं। इससे घर में खुशहाली आती है और नेगेटिविटी दूर होती है।

नए काम के शुरुआत में करें इस्तेमाल

किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कार्य में सफलता मिलती है।

तन और मन रहता है शांत

घर में सदाबहार का पौधा लगाने से तन और मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही मान-सम्मान में भी वृृद्धि होती है।

सदाबहार के फूल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

माता लक्ष्मी इस मूलांक के लोगों पर बरसाती हैं कृपा