बिना चोट के शरीर पर नीले धब्बे क्यों दिखाई देते हैं?


By Ritesh Mishra31, Jan 2025 02:41 PMnaidunia.com

अगर शरीर पर बिना चोट के निशान या बैंगनी रंग के धब्बे दिखाई देते हैं, तो यह सामान्य नहीं है। यह ब्लड वेसल्स के कमजोर होने, खून का सही तरीके से सर्कुलेट न होने या किसी अंदरूनी बीमारी के कारण हो सकते हैं।

शरीर में विटामिन सी की कमी

शरीर में विटामिन सी की कमी होने से शरीर में नीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। विटामिन सी ब्लड वेसल्स को मजबूत रखता है, जबकि विटामिन के खून को जमने में मदद करते हैं।

डायबिटीज होने पर नीले धब्बे

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने के कारण भी नीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। यह ब्लड वेसल्स डैमेज होने का संकेत हो सकता है।

ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर

हीमोफीलिया या वॉन विलेब्रांड डिजीज जैसी बीमारियों में खून सही से नहीं जमता और शरीर पर ब्रूज़िंग होने लगती है। जिसके कारण नीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं।

कम तापमान में नीले धब्बे

कई बार तापमान कम होने के कारण भी शरीर पर नीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। इसका कारण शरीर में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन न होना है।

लिवर की परेशानी

लिवर की परेशानी होने पर हेपेटाइटिस में शरीर पर ब्राउज़िंग ज्यादा दिखाई देती है, क्योंकि लिवर ब्लड क्लॉटिंग फैक्टर को प्रोड्यूस करने में सक्षम नहीं रहता।

हार्मोनल चेंजेस

महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के कम या ज्यादा होने से स्किन पतली हो जाती है और ब्लड वेसल्स जल्दी टूट जाती हैं। जिससे यह परेशानी देखने को मिल सकती है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Periods में ये 5 चीजें खाने पर दर्द से मिलेगी राहत