भारत में हर त्योहार और खास मौके पर मेहंदी लगाने की परंपरा है। यह एक सजावटी कला नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा भी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ में कौन-सी 1 चीज लगाने से सौभाग्य मिलता है-
आषाढ़ का समय यानी जून से जुलाई के बीच का दौर। यह मौसम बदलाव का समय होता है। ऐसे में मेंहदी की ठंडक शरीर और मन दोनों को सुकून देती है।
माना जाता है कि आषाढ़ माह में मेंहदी का रंग जितना गहरा चढ़ता है, उतना ही अधिक शुभ संकेत मिलता है।
मेहंदी का रंग न सिर्फ हाथों को सजाता है, बल्कि ग्रहों की चाल से भी जुड़े कुछ असर को कम करने में मदद करता है।
माना जाता है कि इस माह में विवाहित महिलाएं अगर मेहंदी लगाएं तो उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही, पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
इस माह में मेहंदी लगाने से घर-परिवार में शांति बनी रहती है और इससे बच्चों से जुड़ी परेशानियां भी कम होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
आषाढ़ माह में मेहंदी लगाने से सौभाग्य मिलता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM