सूर्यास्त के बाद फूल पत्तियां क्यों नहीं तोड़े जाते हैं?


By Ayushi Singh21, Jan 2025 06:15 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पेड़-पौधे का विशेष महत्व है और इनमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद फूल पत्तियां क्यों नहीं तोड़े जाते हैं-

करते हैं आराम

माना जाता है कि पेड़-पौधों में जीवन होता है और सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे आराम करते हैं इसलिए उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।

पशु-पक्षी करते हैं बसेरा

इसके अलावा पेड़-पौधे पर छोटे-छोटे पशु-पक्षी और कीट-पतंगों भी अपने आराम के लिए उनपर बसेरा करते हैं।

सुगंध और सौन्दर्य हो जाता है समाप्त

दिनभर खिलने के बाद फूलों का सुगंध और सौन्दर्य समाप्त हो जाता है और ऐसे फूल को तोड़कर देवताओं को अर्पित करना गलत होता है।

छोड़ते हैं कार्बन डाइऑक्साइड

शाम के समय पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं इसलिए पेड़- पौधे के पास सोना इन्हें छूना या तोड़ने की मनाही होती है।

नींद होती है खराब

शाम के समय पेड़-पौधे नींद में होते हैं और ऐसे में उन्हें परेशान करने से उनकी नींद भंग होती है। साथ ही, कई पक्षी भी परेशान होते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से सूर्यास्त के बाद फूल पत्तियां नहीं तोड़े जाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नजर दोष से मिलेगी मुक्ति, करें नमक के अचूक उपाय