हड्डियों में कैल्शियम की आवश्यकता क्यों होती है?


By Shivansh Shekhar26, May 2024 06:03 PMnaidunia.com

कैल्शियम की जरूरत

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जिस तरह से आयरन और पोषक तत्वों जैसे चीजों की आवश्यकता होती है, ठीक वैसे ही कैल्शियम की जरूरत होती है।

मिनरल्स से मजबूती

कैल्शियम एक मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य और मजबूती जरूरी है। इसके साथ ब्लड क्लॉट और नर्वस सिस्टम में सुधार में भी सहायक है।

हड्डियों में जमा कैल्शियम

शरीर के लगभग 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों में जमा होता है और बाकी 1 प्रतिशत खून, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों में पाया जाता है।

क्यों जरूरी है कैल्शियम?

बता दें कि कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है यानी इसकी कमी ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी का कारण बनती है।

कैसे होगी पूर्ति?

कैल्शियम को पूरा करने के लिए हमें अपनी डाइट पर सही से ध्यान देना बेहद ही जरूरी है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

खाद्य पदार्थ का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, कैल्शियम केवल दूध और डेयरी में नहीं बल्कि रोजाना खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ में भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

हरे पत्तेदार सब्जियां

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सरसों का साग, शलजम, केल, बोक चॉय, पालक आदि खाए।

कैल्शियम के मुख्य स्रोत

कैल्शियम के मुख्य स्रोत दूध, बादाम, सोया, चावल का दूध, पनीर, दही, कैल्शियम फोर्टीफाइड संतरे का रस, विंटर स्क्वैश और हरी सोयाबीन खाएं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आडू खाने से दूर रहते हैं कई रोग