हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है और इसका प्रयोग पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। आइए जानते हैं कि पूजा में कपूर का प्रयोग क्यों किया जाता है-
कपूर को निस्वार्थता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है और इसे जलाने से कोई अवशेष नहीं बचता है।
इस जलाने से मतलब होता है कि इंसान अपने अहंकार को जलाकर खुद ईश्वर के चरणों में समर्पित कर रहा है।
कपूर को पूजा में जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे घर-परिवार में शांति बनी रहती है।
कपूर को जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
पूजा में कपूर जलाने से देवी -देवताओं के सामने अक्षय पुण्य मिलता है और मनोकामना भी पूरी होती है।
पूजा के दौरान कपूर जलाने से देवदोष और पितृदोष का शमन होता है। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इन कारणों से पूजा में कपूर का प्रयोग किया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM