पेट का नाभि शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। नाभि का संबंध पूरे शरीर से माना जाता है। शरीर के अन्य अंगों की तरह उस की भी देखभाल जरूरी है।
आमतौर पर कई लोगों की नाभि से रुई निकलता है जिसके कारण वो उसको किसी तरह का संकेत समझते है। आइए जानते है आखिर ऐसा क्यों होता है।
नाभि से रुई इसलिए निकलता है क्योंकि जब आप बनियान, टी-शर्ट और शर्ट की पहनते है, तो उसकी रगड़ से उसके रेशे नाभि में रह जाते हैं।
नाभि से रुई निकलना एक आम समस्या है इसलिए इस बात को लेकर बिल्कुल भी न घबाएं। ऐसा होना बेहद ही नॉर्मल है।
जैसे शरीर के दूसरे अंगों की अच्छे से साफ-सफाई करते है उसी तरह नाभि को भी साफ रखें क्योंकि नाभि पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार होती है।
नहाते समय कई बार नाभि में साबुन का झाग रह जाता है ऐसा बिल्कुल न होने दें। नाभि में साबुन का झाग जमा होने से इंफेक्शन होने का खतरा होता है।
सर्दियों में नाभि को साफ करने के लिए सोने से पहले सरसों के तेल की 2-4 बूंदों को रख लें। सरसों का तेल नाभि की गंदगी को साफ कर देता है।